- केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने जम्मू-कश्मीर के विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से मुलाक़ात की
- श्री अमित शाह ने सरपंचों से कहा कि आप ही अब जम्मू कश्मीर के नेता हैं और आपको व्यवस्थाओं को लोगों तक ले जाना है
- केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में संविधान के 73वें व 74 वें संशोधन एक्ट लागू हैं जिससे राज्य में लोकतांत्रिकव्यवस्था मजबूत होगी
- हमारी लड़ाई आतंकियों से है और आपकी भी - श्री अमित शाह
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों के सरपंचों, फल उत्पादकों, व्यापारियों, आढ़तियोंऔर फल उत्पादक एसोसिएशन के सदस्यों से मुलाक़ात की | 1947 के दौरान के विस्थापितों के प्रतिनिधि मंडल ने भी केंद्रीय गृह से मुलाक़ात की | तीनोंप्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह के 370 हटाने वाले साहसिक कदम के लिए बधाई दी | इस मौके पर श्रीशाह ने जम्मू कश्मीर से आए विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से कहा कि धारा 370 हटने के बाद जम्मू कश्मीर में संविधान के 73वें व 74 वें संशोधन एक्टलागू हैं जिससे राज्य में लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होगी |
श्री अमित शाह ने सरपंचों से कहा कि आप ही अब जम्मू कश्मीर के नेता हैं और आपको व्यवस्थाओं को लोगों तक ले जाना है | उनका कहना था किअब गांव की हुकूमत गांव के पास आ गई है इसलिए गांव-सुधार से संबंधित सभी काम सरपंचों को करने हैं | सरपंचों द्वारा मोबाइल कनेक्टिविटी बहालकरने के विषय में गृह मंत्री ने उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में बहुत जल्द मोबाइल कनेक्टिविटी बहाल हो जाएगी |
उनका कहना था कि भारत सरकार की 85 योजनाएं हैं और उन्हें हर गांव तक पहुंचाना है | श्री शाह ने विशेष रूप से वृद्धावस्था पेंशन योजना, विधवासहायता योजना, मातृत्व सहयोग योजना का उल्लेख किया | उन्होंने सरपंचों से यह भी कहा कि अब आप सब लोगों का यह दायित्व है कि इन योजनाओं के लिए प्रक्रिया पूर्ण करने में गांव के लोगों की मदद करें |
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बहुत शीघ्र विभिन्न सरकारी सेवाओं में भर्ती शुरू की जाएगी तथा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि बिना किसी सिफारिश केहर गांव से कम से कम 5 लोगों की नौकरी मिले |
मुलाकात के दौरान फल उत्पादकों ने चिंता जताई कि फसल बर्बाद न हो और उचित कीमत मिले जिसपर श्री शाह ने कहा कि संबन्धित संस्थानों से चर्चाकी जा रही है ताकि छोटे से छोटे किसान से भी फसल खरीद की जा सके | इसी संदर्भ में श्री शाह ने कहा कि भारत सरकार द्वारा लागू की जाने वाली सभी योजनाएं जैसे फसल बीमा योजना, किसान बीमायोजना, अब जम्मू कश्मीर के किसानों को भी उपलब्ध होगी |
श्री अमित शाह ने सभी प्रतिनिधियों से स्पष्ट रूप से कहा कि स्थितियां सामान्य होते ही जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा दे दिया जाएगा |उनका कहना था कि इस विषय में किसी भी प्रकार के दुष्प्रचार पर विश्वास ना करें |
केंद्रीय गृह मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि कोई भी जमीन किसी से जबरन नहीं ली जाएगी तथा सरकारी जमीन पर उद्योग लगाए जाएँगे, अस्पतालतथा शिक्षण संस्थान खोले जाएंगे | इन सबका का फायदा जम्मू कश्मीर की जनता को ही होगा | श्री शाह ने आगे कहा कि उद्योग लगने से रोजगार के नए अवसर खुलेंगे तथा राज्य को विभिन्न प्रकार के टैक्सों केरूप में आय होगी जिससे वहां की जनता लाभान्वित होगी |
श्री शाह ने यह भी कहा कि अब हमें माहौल बदलना है जिससे जम्मू कश्मीर के सभी नागरिकों को देश के साथ मुख्यधारा में जोड़ा जा सके | उन्होनेसंभावना व्यक्त की कि बहुत जल्द ब्लॉक स्तर के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी |
श्री अमित शाह ने प्रतिनिधियों से कहा कि हमारी लड़ाई आतंकियों और आतंकवाद से है और आपकी लड़ाई भी उन्हीं से है इसलिए जम्मू कश्मीर मेंमाहौल को शीघ्र से शीघ्र सामान्य बनाया जाए जिससे वहाँ की जनता को लाभ मिल सके |
श्री अमित शाह ने 1947 के दौरान के उन विस्थापितों के प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की जो शुरूआत में भारत के विभिन्न राज्यों में रजिस्टर हुए थे परबाद में ये परिवार जम्मू कश्मीर में आकर बस गए | श्री शाह ने उन्हें विश्वास दिलाया कि जिस योजना के तहत जम्मू कश्मीर में रजिस्टर विस्थापितपरिवारों को वित्तीय सहायता दी जा रही है उसमें ऐसे छूटे हुए विस्थापित परिवारों को भी शामिल करने पर विचार किया जा रहा है |